सीएम योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को आएंगे मेरठ, ये रहेगा कार्यक्रम

By राजीव शर्मा | Nov 08, 2021

सोमवार (आज) को कैराना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा शुरू हो चूका है । आज के दौरे के साथ ही सीएम योगी पश्चिमी यूपी की नब्ज टटोलेंगे। 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच मुख्यमंत्री का मेरठ और आसपास के जिलों का दौरा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को मेरठ आएंगे।  मुख्यमंत्री  के साथ केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। मेरठ के मोदीपुर स्थित सरदार बल्लव भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम रहेगा। 

मेरठ में पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम 10 नवंबर को को प्रस्तावित था लेकिन मेरठ में होने वाली जनसभा की तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।अब मुख्यमंत्री 11 नवंबर को मेरठ आएंगे।सीएम योगी के दौरे में हुए बदलाव का कारण 11 नवंबर को दिल्ली में मां अन्नपूर्णा की भव्य यात्रा को माना जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मेरठ में टोक्यो पैरालिंपिक 2020 के 19 पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में यूपी के 2078 दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग 5 हजार लोगों की भीड़ आयोजन स्थल पर रहेगी। आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ में पहली बार इतने खिलाड़ी एक साथ जुटेंगे।

प्रमुख खबरें

ISRO ने 5 नवंबर को रचा था इतिहास, अंतरिक्ष में भेजा था पहला Mars Orbiter

Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा

Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक