विपक्ष पर CM Yogi का वार, बोले- कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के अंदर घुस गई है जिन्ना की आत्मा

By अंकित सिंह | Aug 28, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पिछली सरकारों पर तुष्टीकरण नीतियों और जाति और क्षेत्र के आधार पर सामाजिक विभाजन के माध्यम से देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। अलीगढ़ में एक रोजगार मेले के दौरान एक सार्वजनिक बैठक में बोलते हुए, आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार समान विकास, बिना किसी भेदभाव के आवास, रोजगार और बिजली की पेशकश के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh शिक्षक भर्ती मामले में अब सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो या बहुजन समाज पार्टी...इन लोगों ने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनके अंदर 'जिन्ना' की आत्मा घुस गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को 'दंगा प्रदेश' बना दिया था। आज उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज वह देश का अग्रणी प्रदेश बन चुका है। 

उन्होंने कहा कि रोजगार सभी को, भेदभाव किसी के साथ नहीं...हमने 6.5 लाख नौजवानों को प्रदेश के अंदर नौकरी दी और 2 करोड़ से अधिक नौजवानों को रोजगार दिया है। उन्होंने दावा किया कि विकास में कोई क्षेत्र पिछड़ नहीं पाएगा, विकास द्वार-द्वार तक पहुंचेगा। देश के विकास में बाधक तत्वों को आगे नहीं बढ़ने देना है। उन्होंने पार्टी के मंत्र 'सबका साथ सबका विश्वास' को दोहराया और अराजकता के खिलाफ चेतावनी दी। 

इसे भी पढ़ें: श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के पुरातन वैभव व स्वरूप प्राप्ति के संकल्प के साथ मनाई जा रही है जन्माष्टमी

ऋण वितरण और युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कोई भी विकास देख सकता है और यह सरकार मकान, नौकरियां और बिजली हर किसी को बिना भेदभाव के उपलब्ध करा रही है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे, लेकिन किसी को अराजकता और अव्यवस्था भी नहीं फैलाने देंगे। यदि कोई अराजकता के रास्ते पर चलता है तो वह रास्ता उसे यमराज के पास ले जाएगा।” 

प्रमुख खबरें

Muhurat Trading में गिरे Sensex और Nifty, 9 साल की रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला टूटा

Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana ने पहले वीकेंड में कमाए 375.50 करोड़ रुपये

Jammu के Shiv Market में आग से 40 दुकानें खाक, PDP Chief ने की तुरंत Financial Relief की मांग

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम