CM Yogi का अखिलेश यादव पर वार, बोले- सपा अपराधियों और आतंकवादियों के साथ, आज बदल रहा यूपी

By अंकित सिंह | May 11, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी (एसपी) के शासन के दौरान अराजकता थी, हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, हर जगह गुंडों की भीड़ थी लेकिन अब यह नया भारत है, नये उत्तर प्रदेश में आज 'माफिया', अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सपा प्रमुख पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन पर तो अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त नहीं की लेकिन वह मुख्तार अंसारी के घर दुख व्यक्त करने पहुंचे। इससे पता चलता है कि सपा अपराधियों और आतंकवादियों के साथ है। 

इसे भी पढ़ें: पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने दिया पहले रिएक्शन, मायावती के निर्देश को लेकर दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की भूमि और स्वाधीनता सेनानी राजा बलभद्र सिंह की पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि आज के दिन त्रेता युग और सतयुग की शुरुआत हुई थी। योगी ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में आया था तब आपने आशीर्वाद दिया और सुरेश्वर सिंह महसी से विधायक बने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार ने अयोध्या में न केवल रामलला का भव्य मंदिर बनवाया, बल्कि अराजकता फैलाने वाले माफिया तत्वों का राम नाम सत्य करने का काम भी किया। 

प्रमुख खबरें

PM Modi पर Trump का दबाव! E20 पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान, बोले- 100 लोगों के साथ कल जाऊंगा PM आवास

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Arvind Kejriwal ई20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे