By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024
बुजडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कई सवाल उठाए थे। आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गाइडलाइन जारी किए जा सकते हैं। बीजेपी शासित राज्यों में जिस तरह से बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई हो रही है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई संगठनों की ओर से अर्जी लगाई गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट क्या आज कोई गाइडलाइन देता है उस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कुछ सवालों को उठाया था। आज बुडोजर चलेगा या रुकेगा ये तय हो जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले आरोपियों के खिलाफ सजा देने के तौर पर इस्तेमाल एक्शन पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने कहा था कि किसी व्यक्ति के घर को इसलिए केवल नहीं गिराया जा सकता क्योंकि वो किसी आपराधिक मामले में आरोपी है। यहां तक की दोषी सिद्ध होने पर भी घर इस तरह से गिराना कानूनन उचित नहीं है।
पीठ ने प्रस्तावित तोड़फोड़ की कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करने वाली जावेद अली एम सैयद की याचिका पर गुजरात सरकार और राज्य के खेड़ा जिले के कठलाल के नगर निकाय को नोटिस जारी किया। अदालत ने राज्य और नगर निकाय से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि एक सितंबर को परिवार के एक सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वकील ने दावा किया कि नगर निगम के अधिकारियों ने याचिकाकर्ता के परिवार के घर पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी है। शीर्ष अदालत मामले की समीक्षा करने पर सहमत हुई और इसे एक महीने के बाद सूचीबद्ध किया