CM योगी का दावा, चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर को हराया, फिर भी इतिहास में उन्हें नहीं बताया गया 'महान'

By अंकित सिंह | Nov 15, 2021

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं तो वार-पलटवार का भी दौर लगातार जारी है। हाल में ही मोहम्मद अली जिन्ना की यूपी की राजनीति में एंट्री हुई थी। अखिलेश यादव ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताया था। इसके बाद से वार-पलटवार शुरू हो गया था। यह बवाल अभी थमा भी नहीं था तब तक की चंद्रगुप्त मौर्य की एंट्री हो गई है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि इतिहास में सम्राट अशोक को या फिर चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं बताया गया, लेकिन चंद्रगुप्त मौर्य से हारने वाले सिकंदर को महान बता दिया गया।

योगी का बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग आज देना का समर्थन कर रहे हैं वह एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि इतिहास में सम्राट अशोक को या फिर चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं बताया गया। इतिहासकार इन मुद्दों पर मौन हैं क्योंकि सच्चाई भारतवासियों के मन में आ जाएगी तो भारत फिर से खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस देश को ही खड़ा कर रहे हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर जो बात हो रही है, वह इन्हीं मुद्दों को लेकर हो रही है। उन्होंने कोरोना महामारी में सरकार के प्रबंधन की चर्चा करते हुए मुफ्त टीकाकरण और राशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कार्यक्रम को कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: वोट राष्ट्रवाद के आधार पर डाले जाते हैं, UP बीजेपी चीफ ने कार्यकर्ताओं से कहा- दलितों के साथ पिएं चाय फिर मांगें वोट

अखिलेश पर हमला

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि हरदोई की एक सभा में उन्होंने सरदार पटेल महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना में जिन्ना को लाया था। समाजवादी पार्टी के प्रमुख पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि कहा कि जो लोग आज जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं वह एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। तालिबान का समर्थन मतलब मानवता विरोधी शक्तियों को समर्थन देना है। उन्होंने कहा कि बुद्ध के शांति और मैत्री के संदेश को रोकने की साजिश का हिस्सा है तालिबान का समर्थन करना, तालिबान का समर्थन करने का मतलब आधी आबादी और बच्‍चों का अपमान करना और कुछ लोग उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, हमें उनसे सावधान रहना होगा। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत