असद के एनकाउंटर पर CM योगी ने यूपी STF को दी बधाई, केशव मौर्य बोले- जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं

By अंकित सिंह | Apr 13, 2023

माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार असद को आज उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर झांसी में हुआ है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बैठक की है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। इसके साथ ही बताया गया कि योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर सीएम के सामने रिपोर्ट रखी गई है। 

इसे भी पढ़ें: Yogi Baba के राज में कानून से खिलवाड़ करना पड़ता है भारी, माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार को वादे के मुताबिक मिट्टी में मिला दिया

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित, पांच पांच लाख रूपये के इनामी असद और गुलाम की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। उन्‍होंने बताया कि उप्र एसटीएफ की टीम में पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु और विमल शामिल थे। उन्‍होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये आरोपियों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किये गये हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा