CM Yogi ने उप्र को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने से जुड़े कार्यों में तेजी के निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर मंगलवार को विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने निर्देश दिए कि इस दिशा में कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 29.78 लाख करोड़ रुपये है। वर्ष 2024-25 में देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का योगदान नौ प्रतिशत हो गया जबकि वर्ष 2022-23 में यह 8.6 प्रतिशत था।

बैठक में यह भी बताया गया कि जीएसडीपी लक्ष्य का 93 प्रतिशत पहले ही हासिल किया जा चुका है। अब लगभग 42 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के मंत्री अर्थव्यवस्था से संबंधित विभागीय कार्यों की मासिक समीक्षा करें जबकि मुख्य सचिव के द्वारा पाक्षिक समीक्षा और अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/विभागाध्यक्ष द्वारा साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।