10 वर्षों में 50 % ग्रॉस एनरोलमेन्ट रेशियो बढ़ाने का टारगेट, CM योगी ने 15 मई तक हर हाल में स्कूल और विवि की परीक्षाएं पूरी कराने का दिया निर्देश

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को 10 वर्षों में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) को वर्तमान 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को लागू करने में देश का अग्रणी राज्य रहा है, जिससे राज्य को पिछले तीन वर्षों में अपने जीईआर में सुधार करने में मदद मिली है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि एनईपी का दृष्टिकोण उच्च शिक्षा संस्थानों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करके गुणवत्तापूर्ण, सर्वभौमिक (सार्वभौमिक) और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक बयान के संदर्भ में दायर याचिका की खारिज

उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और पाठ्यक्रम तैयार करते समय इन विषयों पर विचार किया जाना चाहिए। आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि यथाशीघ्र महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ में महान साहित्यकार एवं विचारक राहुल सांकृत्यायन के नाम पर एक शोध केंद्र स्थापित किया जाए।

प्रमुख खबरें

Operation Epic Fury: ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका ने खोए 42 सैन्य विमान, लागत बढ़कर 29 अरब डॉलर हुई— रिपोर्ट

जंग बहुत जल्द होगी खत्म, राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान समझौता करने के लिए बेताब, गिरेंगी तेल की कीमतें

Religion-Based Classification | पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला! धर्म आधारित वर्गीकरण योजनाएं बंद, 66 समुदायों को किया नियमित

Jammu and Kashmir में बड़ी साजिश नाकाम! राजौरी और जम्मू में मोर्टार गोले और हथगोला बरामद, सुरक्षित किए गए निष्क्रिय