CM योगी का मेडिकल कॉलेज को 100 बेड का ICU बनाने का निर्देश, हर जिले में शुरू होगा कम्युनिटी किचन

By अभिनय आकाश | May 22, 2021

इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने राज्य में कोविड स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि हमने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। हर मेडिकल कॉलेज को 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू बनाने के निर्देश दिए हैं। हर ज़िले के अस्पताल में 25-30 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण का काम शुरू हुआ है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग कोरोना महामारी से मर रहे हैं। अभी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो खिचाने में व्यस्त है। आप ने इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की है। फोटो खिचाना बंद कीजिए।लोगों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था सनिश्चित कीजिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य