CM Yogi ने सुना अमेठी हत्याकांड के पीड़ितों का दुख दर्द

By अजय कुमार | Oct 05, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 05 अक्टूबर शनिवार को अमेठी में शिक्षक व उसके परिजनों की हत्या के पीड़ितों से मुलाकात की। पीड़ित परिजन सीएम से मिलने के लिए लखनऊ आए थे। मुलाकात में ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। वो ही पीड़ित परिजनों को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे। गौरतलब हो, अमेठी में शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम और दो बच्चों की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह आरोपी की पुलिस कर्मियों से मुठभेड़ भी हुई जिसमें उसके पैर में गोली लगी है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे की खींचतान क्या होगा भविष्य?

कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने 04 अक्टूबर शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की। आरोपी ने घटना अंजाम देना स्वीकार किया है। उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी। एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला