CM योगी ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के दिए निर्देश

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 18, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसका प्रभाव एन0सी0आर0 के जनपदों में भी है। इसके दृष्टिगत उन्होंने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी उपयोग करते हुए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने तथा कोविड टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने लक्षणयुक्त व्यक्तियों का कोविड टेस्ट कराये जाने के निर्देश भी दिये हैं। बैठक में अवगत कराया गया कि एन0सी0आर0 में कोविड पॉजिटिव पाये गए मरीजों के सैम्पल की नोम सिक्वेंसिंग में कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएण्ट की ही पुष्टि हुई है। 

विशेषज्ञों के अनुसार यह सम्भव है कि केस की संख्या में वृद्धि हो, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गम्भीर होने की स्थिति नहीं होगी। बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 29 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 695 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 10 करोड़ 99 लाख 24 हजार 512 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

राज्य में गत दिवस तक 30 करोड़ 75 लाख 99 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 72 लाख 79 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 86.34 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 28 लाख 48 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। 

इसे भी पढ़ें: देश में हो रही धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा, भाजपा की चुनावी जीत से बौखलाए लोगों की 'हताशा' : नड्डा 

विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 01 करोड़ 31 लाख 87 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 85 लाख 14 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल 02 करोड़ 17 लाख 01 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 31 लाख 77 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 02 हजार से अधिक बच्चों ने दूसरी डोज प्राप्त कर ली है। 25 लाख 90 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 700 नि टीकाकरण केन्द्र पर बूस्टर डोज लगवायी जा सकती है। इन टीकाकरण केन्द्रों तथा बूस्टर डोज के महत्व के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में ते की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि लक्षित आयुवर्ग का कोई भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।

दिशा-निर्देश

  • प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका प्रभाव है। बीते कुछ दिनों से यहां केस बढ़ रहे हैं। विगत 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। 
  • एनसीआर के जनपदों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) तथा लखनऊ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग कराई जाए। 
  • एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रोन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। 
  • प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है। विगत 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 29 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।
  • कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है। किंतु बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। 30 करोड़ 75 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 103% से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 86.34% से अधिक लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 94% से ज्यादा किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी दी जाए। 
  • 700 निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। 18+ आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास