By अभिनय आकाश | Nov 19, 2020
गुपकार ग्रुप को लेकर सियासत गर्म हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हो या केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने कांग्रेस पर गुपकार को निशाना साधा। अब बारी थी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की। यूपी सीएम योगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए जहां एक तरफ केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रास रूट पर काम कर रही है। मोदी सरकार जम्मू कश्मीर के विकास के लिए लगातार काम प्रयासरत है।