बहराइच में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों से मिले सीएम योगी, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

By अंकित सिंह | Oct 15, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान योगी ने साफ तौर पर स्पष्ट किया कि दोषिय़ों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दौरान रामगोपाल के पिता, मां और पत्नी उपस्थित थे। योगी ने एक्स पर लिखा कि जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

विधायक ने यह भी कहा कि हिंसा के मद्देनजर थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा और स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी को रविवार रात निलंबित कर दिया गया। इस बीच, मिश्रा के परिवार ने राम गोपाल की मौत के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के रिश्तेदार प्रमोद कुमार ने एएनआई को बताया, "यह घटना पुलिस की लापरवाही के कारण हुई। अगर हमें पुलिस से सुरक्षा मिलती तो ऐसा नहीं होता।" उन्होंने दोषियों को सजा देने और राम गोपाल की पत्नी को उचित अनुग्रह राशि देने की मांग की. 

इसे भी पढ़ें: मूर्ति विसर्जन के दौरान फिर जगह-जगह सड़कों पर हंगामा काटते दिखे जेहादी

क्षेत्र में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पीएसी और आरआरएफ की 12 कंपनियों के साथ भारी पुलिस तैनाती की गई है। आरोपी सलमान की तलाश में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की एक टीम भी बहराइच पहुंची। समाजवादी पार्टी ने हिंसा की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ सरकार पर डालते हुए राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना की।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi