सरकार के 4.5 साल पूरे होने पर CM योगी ने रिपोर्ट कार्ड किया पेश, माफियाओं की 1866 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, 36 हजार किसानों का कर्ज किया माफ

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तैयारियों तेज हैं। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड बताया। सीएम योगी ने कहा कि कारोबार की दिशा में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 36 हजार किसानों का कर्ज माफ किया गया। इसके साथ ही प्रदेश की शासन व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लूट और रेप की घटनाओं में भारी कमी आई है। साढ़े चार सालों के दौरान प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। माफियाओं की 1866 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। 

इसे भी पढ़ें: योगी ने राहुल पर साधा निशाना, कहा जो एक्सीडेंटल हिंदू होगा तो यही होगा

सुशासन और सुरक्षा मॉडल की दुनियाभर में चर्चा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और सुशासन का जो मॉडल दिया है उसे देश और दुनिया देख रही है और कोरोना प्रबंधन के लिए सरकार के प्रयासों को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। योगी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 सीटें जीतकर भारी बहुमत से फ‍िर सरकार बनाएगी। अपनी सरकार के साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए योगी ने कहा कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से देश और दुनिया की धारणा को बदला है। पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि यह वही उत्‍तर प्रदेश है जहां पेशेवर माफिया सत्ता के संरक्षण में अराजकता और भय फैलाते थे। दंगा प्रदेश की प्रवृत्ति बन गई थी और 2012 से 2017 के बीच बीच हर तीसरे दिन औसतन एक बड़ा दंगा होता था लेकिन साढ़े चार वर्षों में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ। योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश ने कारोबार में सुगमता में लंबी छलांग लगाई है और जो उत्तर प्रदेश 2016 में 14वें स्थान पर था वही प्रदेश आज दूसरे स्थान पर है। साथ ही कहा कि 2016 में उत्तर प्रदेश देश की छठी अर्थव्यवस्था था लेकिन आज यह देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है। मुख्यमंत्री ने आस्‍था और धार्मिक स्थलों के विकास, राज्‍य में निवेश, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जिस उत्‍तर प्रदेश को देश का विकास अवरुद्ध करने वाला राज्य कहा जाता था वही आज 44 परियोजनाओं में नंबर एक पर चल रहा है। फसलों की खरीद की चर्चा करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा, पिछली सरकारों में आढ़तियों के जरिये उपज खरीदी जाती थी लेकिन हमारी सरकार किसानों से सीधे उनकी उपज खरीद रही है।  

योगी के वादे

  1. 20000 करोड़ रुपये से सीएम कृषि सिंचाई फंड
  2. 4 जिलों के समूह में मिल्क प्रोसेसिंग डेयरी
  3. गरीब परिवार की बेटी के लिए 40 हजार रुपये
  4. 1 साल में 1.5 लाख पुलिस वालों की भर्ती
  5. समूह 3, समूह 4 की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म
  6. 1000 महिला पुलिस अफसरों का जांच दल
  7. 3 महिला पुलिस बटालियन, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट
  8. अवैध पशु कत्लखानों पर पाबंदी 
  9.  3 साल में हर किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड
  10. 120 दिनों में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान  

प्रमुख खबरें

PM से कोई नहीं पूछता कि वह कहां घूम रहे हैं? राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा का इमरान मसूद ने किया बचाव

Sansad Diary: लोकसभा में VB-G Ram G बिल पर चर्चा, परमाणु ऊर्जा बिल पास

Shaurya Path: Prithviraj Chavan ने Operation Sindoor की सफलता पर सवाल उठाकर सीधे-सीधे Indian Armed Forces का अपमान किया है

भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है, इसे मजबूत करने...जर्मनी में BMW बाइक की सवारी करते हुए राहुल ने क्या कहा?