माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की स्थापना के लिए वाराणसी पहुँचे सीएम योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

वाराणसी। लम्बे समय के इंतेजार के बाद आखिर वो दिन आ ही गया जब माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा से वापस आ ही गयी है। माता अन्नपूर्णा की मूर्ति को सोमवार की सुबह प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा की स्थापना करने के लिए सीएम योगी शनिवार की रात ही वाराणसी पहुंच चुके हैं। देर रात  योगी जी  शहर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले। उसके पश्चात वह  काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किये।

इसे भी पढ़ें: अजय कुमार लल्लू का दावा, UP में कांग्रेस को मिलेगा बहुमत, भाजपा 30 सीट भी नहीं कर पाएगी पार

सीएम योगी ने बातचीत में बताया कि 108 वर्ष पहले काशी से चोरी हुई  माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा के एक विश्वविद्यालय के संग्रालय से प्राप्त  हुई और आज वह मूर्ति भारत सरकार ने अपने प्रयासों से वापस लाने में सफलता हासिल की।सीएम योगी ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के लिए काशी वासी अपने आप को गौरवशाली महसूस कर ही रहे हैं, साथ ही हर भारत वासी काशी विश्वनाथ धाम के लिए आभारी हैं। अगले महीने तक काशी विश्वनाथ मंदिर के सारे कार्य पूरे हो जाएंगे। जिसका प्रधानमंत्री मोदी के हाथों उद्घाटन किया जाएगा।इसके साथ ही 15 नवंबर को प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी रुद्राक्ष में धर्मगुरुओं से संवाद भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी