जम्मू में CM योगी की हुंकार, बोले- कांग्रेस, NC और PDP ने किया आतंकवाद पनपाने का पाप

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जम्मू के रामनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ताकत देखनी है तो उत्तर प्रदेश का एक उदाहरण देखिए। 500 साल बाद अयोध्या धाम में भव्य मंदिर बना है और उसमें रामलला विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि बाधा डालने वाले लोगों का कहना था कि राम मंदिर बना तो खून की नदियां बहेंगी। लेकिन यह नया भारत है और यह अपनी रक्षा करना जानता है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद करे कांग्रेस, Amit Shah का राहुल से सवाल, खरीफ और रबी की फसल कौन सी है?

यूपी सीएम ने कहा कि धारा 370 हटाने पर भी उन्होंने वही कहा जो उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर कहा था कि खून की नदियां बहेंगी। लेकिन इसका उल्टा हुआ। उन्होंने कहा कि धारा 370 और 35ए हटने से जम्मू-कश्मीर को विकास मिला। यह आतंकवादी राज्य से पर्यटन राज्य बन गया। यहां हाईवे और आईआईटी, आईआईएम और एम्स की स्थापना की जा रही है। भारत का सबसे बड़ा और ऊंचा पुल बन रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने युवाओं के हाथ में टैबलेट नहीं बल्कि 'तमंचा' दिया। लेकिन मोदी सरकार उन्हें रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अनुच्छेद 370 को वापस लाना आतंकवाद, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक उग्रवाद को वापस लाने का एक कुत्सित प्रयास है। 

प्रमुख खबरें

भारत-श्रीलंका पहला ODI दिल्ली में ही होगा, BCCI ने स्थल बदलने की खबरों को नकारा

शक्तियों के बंटवारे का उल्लंघन, CJI ने राहुल गांधी को क्या याद दिलाया, यहां पढ़ें पूरी चिट्ठी

Mizoram में Jyotiraditya Scindia ने 350 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं की रखी नींव

Navratri में फलाहार खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 3 चटपटी रेसिपी