भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी का स्वच्छता अभियान, 7 पीपीएस अफसरों को किया जबरन रिटायर

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2019

क्या करप्शन खत्म नहीं हो सकता? मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं, हो सकता है। बस थोड़ा सा बदलाव लाना होगा। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर अपने रुख को कुछ इस तरह जाहिर कर संकेत दे दिया था कि केंद्र में काबिज मोदी सरकार इसे लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर हैं। पीएम मोदी की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक किया है। सीएम योगी ने 7 पीपीएस अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। खबरो के अनुसार जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है उनमें से सभी डिप्टी एसपी और सीईओ पद पर तैनात थे। योगी सरकार ने कुछ अधिकारियों को बर्खास्त भी किया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को भ्रष्टाचार की वजह से हटाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश पर बरसे श्रीकांत शर्मा, बोले- झूठ की बुनियाद पर इमारत खड़ी करना चाह रहे हैं

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए आयकर विभाग और अन्य अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी। जिनमें से कुछ अफसरों पर रिश्वत, जबरन वसूली तो एक पर महिला अफसरों का यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगे थे। 

प्रमुख खबरें

Quetta Train Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, Suicide Bomber ने ट्रेन के उड़ाए परखच्चे, 24 जवानों की मौत

जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी

भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ

India-US की दोस्ती में नया अध्याय, 10 साल के लिए Defence Deal रिन्यू, Underwater निगरानी पर करार