कोरोना के खिलाफ जन आंदोलन को लेकर बोले CM योगी, महामारी से जंग को मिलेगी मजबूती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरम्भ किए गए ‘जन आन्दोलन अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के बारे में सतर्कता फैलाने और संक्रमण को रोकने सम्बन्धी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने का संकल्प लिया। उन्होंने यह संकल्प प्रदेश के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी दिलाया। एक सरकारी बयान के मुताबिक इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में जन आन्दोलन अभियान आज से आरम्भ किया जा रहा है। इस जन आन्दोलन अभियान के तहत जन-भागीदारी के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना के विरुद्ध संघर्ष और उस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन आन्दोलन अभियान की शुरूआत की गई है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज