Rajasthan में बोले CM yogi, कांग्रेस तालिबानी सोच की सरकार, पवन खेड़ा ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Nov 01, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इजराइल-गाजा युद्ध और राजस्थान में कांग्रेस बनाम भाजपा की लड़ाई के बीच समानताएं बताईं। राजस्थान के अलवर में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "क्या आप देख रहे हैं, गाजा में तालिबानी मानसिकता को कैसे कुचला जा रहा है? लक्ष्य पर निशाना लगाना और सटीकता से उसे कुचलना।" उन्होंने आगे कहा कि तालिबान का समाधान बजरंग बली की गदा है। राजस्थान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अराजकता, गुंडागर्दी और आतंकवाद समाज के लिए अभिशाप है। जब इनमें राजनीति शामिल हो जाती है तो इसका असर सभ्य समाज पर पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: ICC World Cup में भारत की जीत पर मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ और अखिलेश समेत कई नेताओं ने दी बधाई

योगी ने कहा कि देश जिन समस्याओं का समाधान एक एक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज कर रहा है वे सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करने का नाम ही ‘डबल इंजन’ की सरकार है। उन्होंने कहा, जहां जहां भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल इंजन’ की सरकार है वहां सुरक्षा, समृद्धि और विकास है तथा वहां बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके को उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। योगी पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि मैं किसी को भी अपने राज्य का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दूंगा। उत्तर प्रदेश में कल गुंडों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। कृपया अपना राज्य संभालें...वे अपना राज्य नहीं संभाल सकते और यहां आ जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर