मजदूर दिवस पर बोले योगी आदित्यनाथ, UP के सभी कामगारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के श्रमिकों से धैर्य बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जायेगी। योगी ने शुक्रवार को किये एक ट्वीट में कहा कि मेरे प्रवासी कामगार/श्रमिक बहनों-भाइयों, सृष्टि की सभी आपदाएं आपके धैर्य के समक्ष नतमस्तक हुई हैं। आज पुनः कोरोना वायरस की हार आपके धैर्य पर निर्भर है। आप सभी से अपील है कि कतई व्यथित मत होइए। जहां हैं, वहीं रहिए। अति शीघ्र, आप सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि विश्व का समस्त वैभव श्रमिकों/कामगारों के अकथनीय श्रम का सुफल है। विकास की प्रक्रिया में श्रमेव जयते का उद्घोष करता मई दिवस हमारे कामगार एवं श्रमिक वर्ग के सम्मान का दिवस है। आइए, इस अवसर पर हम सब स्वतःस्फूर्त भाव से अपने कामगारों/श्रमिकों के हितों के संरक्षण का संकल्प लें। 

उन्होंने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा था कि सभी प्रवासी कामगार एवं श्रमिक बहनों-भाइयों से अपील है कि जिस धैर्य का परिचय आप सभी ने अभी तक दिया है उस धैर्य को बनाए रखें, पैदल न चलें, जिस राज्य में है वहां की सरकार से संपर्क में रहें। आप सभी की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित राज्य सरकार से वार्ता कर कार्ययोजना बनाई जा रही है।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र