उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर सीएम योगी का सख्त रुख, चलेगा देशद्रोह का केस

By अंकित सिंह | Oct 28, 2021

टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 24 अक्टूबर को हुआ था जिसमें भारतीय टीम पाकिस्तान के हाथों बुरी तरीके से परास्त हुई थी। विश्व कप में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली हार थी। पाकिस्तान की इस जीत के बाद देश के कई हिस्सों में पटाखे फोड़े गए और जश्न मनाया गया। उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों में ऐसा देखने को मिला। अब इसको लेकर पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गई हैं। इन सबके बीच पाकिस्तान की जीत पर उत्तर प्रदेश में जश्न मनाने वालों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट कर कहा गया कि पाक की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह लगेगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 24 अक्टूबर को हुए टी-20 विश्वकप में भारत पाक मैच के दौरान कथित तौर पर पाक समर्थन में नारे लगाने या फिर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में 5 जिलों से अब तक 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय टीम के विरुद्ध असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग कर देश विरोधी टिप्पणी करते हुए शांति व्यवस्था भंग की गई है।’’ 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू