Janmashtami पर कृष्णभक्ति में डूबे CM Yogi, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की

By नीरज कुमार दुबे | Sep 04, 2026

आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बहुत बहुत बधाई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर पहुँचे। यहां सबसे पहले गो पूजन करने के बाद उन्होंने मुख्य मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन व विशेष पूजन अर्चना किया। राधे, राधे और जयश्री कृष्णा के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में सुबह से ही भक्तों के भारी जमावड़े के बीच सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गये हैं। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर जन्माष्टमी पर मथुरा आते हैं और श्री राधा-कृष्ण जी का पूजन करते हैं। आइये देखते हैं आज के पूजन के दौरान की झलकियाँ।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त, Festivals बनी पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दो दिवसीय मथुरा प्रवास विकास और धर्म के अद्भुत संगम का साक्षी बना। वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री गीता शोध संस्थान गये थे और वहां नवनिर्मित और अत्याधुनिक 'श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह' का भव्य लोकार्पण किया, जहां एक हजार लोगों के बैठने की उत्कृष्ट व्यवस्था है। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रो-पुअर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, वृक्षारोपण किया, संतों से मुलाकात की और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व चेक वितरित कर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की प्रगति जानने के लिए अहम समीक्षा बैठक की। आज मथुरा में भगवान का पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गये।

प्रमुख खबरें

नेपाल की अंधेरी सुरंग में 9 दिनों तक मौत से जंग... हरे कृष्ण जाप से बची जान, जन्माष्टमी पर मिला संजय साह को नया जीवन!

WhatsApp AI Feature: बिना मैसेज पढ़े ग्रुप चैट की कैसे मिलेगी Summary, समझें आसान Process

जिस पर किया भरोसा, वही निकली ट्रेटर! Krystal Dsouza-Rida Tharana ने ऐसे पलट दिया The Traitors 2 का पूरा गेम

CJP Protest Case In Delhi | पुलिस ने FIR में जोड़ा SC/ST एक्ट, इन्फ्लुएंसर Swantantra Bhardwaj की जल्द होगी गिरफ्तारी