Uttar Pradesh News । सीएम Yogi ने रैन बसेरों का किया दौरा, जरूरतमंदों को कंबल और भोजन बांटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात गोरखपुर महानगर में रेलवे स्टेशन, कचहरी बस अड्डा और झूलेलाल मंदिर के रैनबसेरों का निरीक्षण किया और जरूरतमंदों को कंबल व भोजन वितरित किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह नगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में दिन भर कार्यक्रमों के बाद शनिवार रात तीन रैन बसेरों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरूरतमन्द को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में कड़ाके की ठंड, डल झील के ऊपर बनी बर्फ की पतली परत

रैन बसेरों के निरीक्षण के उपरान्त पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण ठण्ड और शीतलहर से आमजनमानस के बचाव के लिए हर जनपद को पर्याप्त मात्रा में कम्बल खरीद व वितरण के लिए धनराशि जारी की गई है। ऊनी वस्त्र वितरित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। योगी ने कहा कि भीषण ठण्ड से बचाव के मुकम्मल उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ ही एक विधायक होने के नाते भी वह रैन बसेरों और ठण्ड से बचाव के लिए किए गए उपायों की जानकारी लेने के लिए निरीक्षण पर निकले हैं। पूरे प्रदेश में एक अभियान के तहत जनप्रतिनिधि भी कम्बल और ऊनी वस्त्र वितरित कर रहे हैं। यह हमारी प्रतिबद्धता है और जिम्मेदारी भी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार