तीन साल आपके संपर्क में रहा, गच्चा तो आपने भी दिया... CM Yogi की चुटकी पर खेल गए शिवपाल

By अंकित सिंह | Jul 30, 2024

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने के लिए उन पर पलटवार किया। दरअसल, उत्तर प्रदेश में चल रहे मानसून सत्र में अपने संबोधन के दौरान, योगी आदित्यनाथ ने माता प्रसाद पांडे पर कटाक्ष किया, जिन्हें समाजवादी पार्टी द्वारा विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था और शिवपाल यादव फिर से मौका चूक गए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आपको नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपके चयन के लिए बधाई देता हूं। 

शिवपाल ने सीएम योगी की तरफ इशारा करते हुए कहा हमें गच्चा नहीं मिला है। हम लोग समाजवादी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया और राज्य में अपराध की घटनाओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पार्टी को उसके पूर्व प्रमुख की टिप्पणी की भी याद दिलाई जिन्होंने बलात्कार के मामलों में आरोपी लड़कों को फांसी नहीं देने की वकालत की थी। 

इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra | 'आत्म-अनुशासन के बिना कोई साधना पूरी नहीं होती', कांवड़ियों के लिए योगी आदित्यनाथ का संदेश

महिला सुरक्षा से निपटने के लिए उठाए गए सरकार के कदमों पर प्रकाश डालते हुए योगी ने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार थी जिसने एंटी-रोमियो स्क्वॉड का गठन किया था। योगी ने कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि 2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी।  

प्रमुख खबरें

Punjab Congress अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा

Sharanpur में शादी के विरोध से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत

Allahabad High Court ने विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा पर जताई चिंता, मांगा जवाब

Allahabad High Court ने कहा, लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग नहीं की जा सकती