Jammu-Kashmir के रण में आज होगी CM Yogi की एंट्री, हिंदू बहुल क्षेत्र में करेंगे प्रचार

By अंकित सिंह | Sep 26, 2024

जम्मू कश्मीर के चुनावी रण में आज सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री होने जा रही है। यही कारण है कि राज्य का सियासी पारा बढ़ गया है। योगी आदित्यनाथ हिंदू बहुल क्षेत्र में प्रचार करेंगे। सवाल ये है कि जम्मू कश्मीर में योगी की एंट्री से विपक्ष में हलचल क्यों तेज हो गई है? योगी के प्रचार से बीजेपी को कितना फायदा होने वाला है? आज कांग्रेस-एनसी या महबूबा पर निशाना साधेंगे योगी? हालाँकि, विधानसभा चुनाव में रैलियों को संबोधित करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहला दौरा होगा।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election: श्री माता वैष्णो देवी में 79%, पुंछ में 73% वोटिंग, जानें दूसरे चरण में कहां कितना रहा मतदान प्रतिशत

अठारह सितंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में करीब 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। अंतिम चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा। विधानसभा चुनाव 10 वर्षों के बाद हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोले ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दूसरे चरण में 56.05 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि हजरतबल और रियासी जैसे कुछ स्थानों से अद्यतन जानकारी मिलने के साथ मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात