त्यौहारी सीज़न में महंगाई की मार, अगले महीने 10-11 प्रतिशत बढ़ने वाले हैं CNG-PNG के दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी और पीएनजी (पाइप वाली रसोई गैस) के दाम अक्टूबर में 10-11 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा निर्धारित गैस के दाम करीब 76 प्रतिशत बढ़ने वाले हैं, जिसका असर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर भी पड़ेगा। सरकार गैस अधिशेष वाले देशों की दरों का इस्तेमाल करती है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) जैसी कंपनियों को नामांकन के आधार पर दिए गए क्षेत्रों के लिए प्राकृतिक गैस की कीमतों की सरकार प्रत्येक छह माह में समीक्षा करती है। अगली समीक्षा एक अक्टूबर को होनी है। ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि एक अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तकएपीएम या प्रशासित दर बढ़कर 3.15 डॉलर प्रति इकाई (एमएमटीटीयू) हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

अमेरिका में H-1B Visa के लिए Salary बढ़ाने की तैयारी, Indian IT Professionals के भविष्य पर पड़ेगा सीधा असर

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं