चुनाव खत्म होते ही बढ़े CNG के दाम, पेट्रोल-डीजल पर अभी फैसला नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

नयी दिल्ली, राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी के दाम मंगलवार को 50 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से बढ़ा दिए गए। वहीं पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में अधिक स्पष्टता आने के इंतजार में अभी रुकी हुई है। दिल्ली में सीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर नई दरों की जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 57.51 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। आईजीएल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर समय-समय पर सीएनजी के दाम में 50 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से बढ़ाती रही है। इस साल यानी 2022 में ही सीएनजी के दाम में अबतक करीब चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुके हैं। दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी अब एक रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। मंगलवार से इन शहरों में सीएनजी का दाम 59.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। दरअसल सीएनजी की कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कीमतों में तत्काल वृद्धि करने के बजाय अभी दो दिनों तक बदलते अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर नजर रखने का फैसला किया है। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं डीजल दिल्ली में 86.67 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 94.14 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली दंगे का बड़ा फैसला: IB Officer Ankit Sharma मर्डर केस में Tahir Hussain दोषी करार

Corporate जगत में हलचल, Jindal Steel के टॉप अधिकारी गौतम मल्होत्रा ने पद से इस्तीफा दिया

पूर्वोत्तर में फिर बड़ा हमला, Nagaland में Assam Rifles के काफिले पर IED Blast, 1 की मौत

Lords में India Women की धाक! England को रौंदकर रचा ऐतिहासिक Test जीत का नया अध्याय