सीएनएन की रिपोर्टर क्लैरिसा ने काबुल में सहकर्मी पर जानलेवा हमले की जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

न्यूयॉर्क। सीएनएन की पत्रकार क्लैरिसा वार्ड ने बुधवार को बताया कि तालिबान के एक लड़ाके ने उनके एक सहकर्मी पर उस समय लगभग गोली चला ही दी थी जब वह काबुल में हवाईअड्डे के बाहर अफरातफरी के माहौल की रिपोर्टिंग कर रहे थे। वार्ड ने सीएनएन पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘मैंने सभी तरह की खराब स्थिति की रिपोर्टिंग की लेकिन यह तबाही थी।’’ वार्ड अफगानिस्तान के तालिबान के कब्जे में जाने पर वहां के घटनाक्रम को लगातार दिखा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: किराना कारोबार तक पहुंच बढ़ाने को फ्लिपकार्ट होलसेल दिसंबर तक भारत में अपनी मौजूदगी तीन गुना से अधिक करेगा

इस बीच टेक्सास के एक रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज ने वार्ड की सोमवार को दी खबरों के एक हिस्से को ट्वीट किया जिसमें लोग ‘‘अमेरिका की मौत’’ के नारे लगाते हुए दिखे। क्रूज ने ट्वीट किया, ‘‘क्या अमेरिका का कोई दुश्मन है जिसके लिए सीएनन चीयरलीड नहीं करेगा?’’ सीएनएन ने इस ट्वीट की तीखी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘कठिन समय में कैनकन (मेक्सिको का पर्यटन स्थल) भागने के बजाय क्लैरिसा वार्ड, दुनिया को यह बताने के लिए कि क्या हो रहा है, अपनी जान जोखिम में डाल रही हैं। इसे बहादुरी कहते हैं।’’ सोशल मीडिया पर वार्ड को एक लेकर एक मीम भी चल रहा है जिसमें दो तस्वीरें दिखायी गयी हैं। एक तस्वीर में वार्ड ने हिजाब पहन रखा है और दूसरी में उनका सिर ढका हुआ नहीं है। कुछ लोगों ने इसे तालिबानी शासन से पहले और बाद की जिंदगी बताया।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश