CoA ने ICC से कहा, बोर्ड के हालिया फैसलों को नहीं मानेगा BCCI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

नयी दिल्ली। प्रशासकों की समिति ने आईसीसी से कहा है कि हाल ही में दुबई में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में लिये गए फैसलों को बीसीसीआई नहीं मानेगा क्योंकि अमिताभ चौधरी भारत के अधिकृत प्रतिनिधि नहीं थे। चौधरी को सीओए ने आईसीसी की बैठक में भाग लेने से रोका था लेकिन उन्होंने शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली आईसीसी के न्यौते पर नीतिगत फैसलों के लिये मतदान में भाग लिया।

आईसीसी बोर्ड ने अगले आठ साल के चक्र के लिये दो टी20 विश्व कप और 50 ओवरों के दो विश्व कप के अलावा अतिरिक्त वैश्विक टूर्नामेंट (50 ओवरों के प्रारूप में छह देशों का टूर्नामेंट) को मंजूरी दी थी। सदस्यों ने हर तीन साल में वनडे विश्व कप कराने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर को BCCI अध्यक्ष के रूप में गांगुली से अच्छी पारी की उम्मीद

सीओए ने तल्ख लहजे में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी को लिखे पत्र में कहा ,‘‘सीओए आईसीसी की बैठक में अमिताभ चौधरी को बीसीसीआई का अधिकृत प्रतिनिधिनहीं मानता। बीसीसीआई उनके द्वारा बीसीसीआई की ओर से लिये गए किसी फैसले को नहीं मानता और ना ही आईसीसी के किसी फैसले को मानने के लिये बाध्य है।’’

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह