कोच और कप्तान के साथ विश्व कप की समीक्षा बैठक करेगा सीओए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

लंदन। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति विश्व कप में भारत के प्रदर्शन की कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ समीक्षा करके अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिये खाका तैयार करेगी। विनोद राय की अध्यक्षता वाली समिति प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से भी बात करेगी । समिति में डायना एडुल्जी और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) रिव थोडगे भी हैं। राय ने सिंगापुर से प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘कप्तान और कोच के ब्रेक से लौटने के बाद बैठक जरूर होगी । मैं तारीख और समय नहीं बता सकता लेकिन हम उनसे बात करेंगे। हम चयन समिति से भी बात करेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: सेमिफाइनल में अंपायर से भिड़े जैसन राय, मैच फीस का लगा 30% जुर्माना

तीसरा, सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी को सातवें नंबर पर क्यो उतारा गया। समझा जाता है कि धोनी को नीचे भेजने का फैसला बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का था। यह भी पूछा जायेगा कि सहायक कोच के इस फैसले का मुख्य कोच ने विरोध क्यो नहीं किया। मौजूदा चयन समिति बीसीसीआई की आमसभा की बैठक तक बनी रहेगी। ऐसे में प्रसाद को चयन बैठकों में अधिक सक्रिय रहने की सलाह दी जा सकती है। असल में समस्या प्रसाद से नहीं बल्कि शरणदीप सिंह और देवांग गांधी से है क्योंकि कइयों का मानना है कि उनका कुछ योगदान नहीं रहता। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल