कतर के खिलाफ मैच ड्रा होने के बाद कोच इगोर ने भारतीय फुटबॉल टीम को दी ये सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

दोहा। एशियाई चैम्पियन कतर के खिलाफ गोलरहित ड्रा से एक अंक बनाने से खुश भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने अपने खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप क्वालीफायर में आत्ममुग्धता से बचने की ताकीद की है। क्रोएशिया के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को लय बरकरार रखते हुए आगामी मैचों में और अंक बनाने होंगे। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बतौर कोच मैं बहुत ज्यादा बड़े लक्ष्य निर्धारित करके समय बर्बाद नहीं करना चाहता। कुछ दिन पहले ही हम ओमान से हारे थे। इसके बावजूद इस मैच में एशियाई चैम्पियन के खिलाफ एक अंक लेकर मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि हमें कुछ पहलुओं पर काम करना होगा। मैं इस ड्रा के लिये अपनी टीम ही नहीं बल्कि कतर को भी बधाई देना चाहता हूं। 

भारतीय टीम के फिटनेस के स्तर पर ऊंगली उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कोच ने कहा कि मैच के बाद की गई हर टिप्पणी का मैं जवाब नहीं दे सकता क्योंकि फुटबॉल के बारे में सभी को जानकारी नहीं है। हमारी टीम फिट है और हमने यह साबित कर दिया। भारत को अब 15 अक्टूबर को बांग्लादेश से कोलकाता में खेलना है। कोच को उम्मीद है कि भारतीय फुटबॉल के इस मक्का में मैदान खचाखच भरा होगा। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस मैच में 80000 दर्शक स्टेडियम में रहे। उन्हें हमारे समर्थन के लिये आना ही चाहिये। 

प्रमुख खबरें

CWMA के आदेश पर Cauvery Water Release का मुद्दा गरमाया, Supreme Court में सुनवाई के लिए याचिका सूचीबद्ध

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान