सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग की जांच के लिए दिल्ली भेजा कोच, फॉरेंसिक लैब भेजे गए नमूनों

By राजीव शर्मा | Mar 08, 2022

मेरठ के दौराला स्टेशन पर शनिवार को 12 कोच वाली सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में आग लगने के मामले की जांच रेलवे मुख्यालय और रेलवे सुरक्षा बल  (आरपीएफ) अपने स्तर से करेंगे। इसके लिए जले हुए दो कोच का सैंपल गाजियाबाद की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इससे पता चलेगा कि यह  हादसा था या फिर किसी असमाजिक तत्व की हरकत। वहीं, रेलवे मुख्यायल की ओर से तीन सदस्यीय एसएजी (उच्च स्तरीय कमेटी) गठित कर दी गई थी। ये कमेटी अपनी अलग से तकनीकी जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी। 

घटना के बाद एक संयुक्त रिपोर्ट भी मुख्यालय तैयार कर भेजी गई है। इसमें स्थानीय अधिकारियों की टीम में डिविजन मुख्यालय को संयुक्त रिपोर्ट भेजी है। इसमें कोच एंड वैगन, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के रेलवे अधिकारी शामिल रहते हैं। ट्रेन में आग लगने के बाद का प्रकरण और यात्रियों को राहत देने की एक-एक जानकारी की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। जिससे कमिश्नर रेलवे सेफ्टी द्वारा संज्ञान लेने के बाद जानकारी दी जा सके।

ज्ञात रहे की सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली टू-डीएस पैसेंसर ट्रेन में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई थी। दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक कोच 20-25 प्रतिशत जल गया था। आग के लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। शार्ट सर्किट और ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। हादसे के कारण दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रेनों का आवागमन पांच घंटे तक ठप रहा था। 

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस