पिंक बॉल पर बोले कोच शास्त्री, कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं अभी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2019

कोलकाता। भारत के पहले दिन रात के टेस्ट की अहमियत का उन्हें बखूबी इल्म है लेकिन मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि गुलाबी गेंद को लेकर कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी है। 

शास्त्री ने पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले आधिकारिक प्रसारक से कहा कि यह ऐतिहासिक मौका है लेकिन इसमें हमें इंतजार करके देखना होगा कि कैसा रहता है। उन्होंने कहा कि कई सवालों के जवाब मिलने बाकी है और वक्त ही बतायेगा।

इसे भी पढ़ें: डे-नाइट टेस्ट मैच देखने पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, BCCI अध्यक्ष ने किया स्वागत

यह 12वां दिन रात का टेस्ट है जबकि पहला टेस्ट आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 में खेला गया था। शास्त्री ने कहा कि गुलाबी गेंद के अनुकूल ढलना चुनौतीपूर्ण है। हमें देखना होगा कि गेंद का बर्ताव कैसा रहता है। टेस्ट क्रिकेट कैसा होगा। यह लाल गेंद से काफी कठोर और भारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल