कोचिंग को निकली नाबालिग नहीं पहुँची घर, परिजनों ने करवाया अपहरण का केस दर्ज

By मनीष सोनी | Feb 03, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के शिक्षक काॅलोनी में रहने वाली नाबालिग लड़की मंगलवार सुबह कोचिंग जाने का बोलकर निकली लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन लड़की न मिलने पर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 07 फरवरी को होगी गिद्ध गणना

पुलिस के अनुसार शिक्षक काॅलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने बताया कि बच्ची सुबह कोचिंग जाने का बोलकर निकली तभी से नहीं लौटी। परिजनों ने अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जाहिर की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर लड़की की तलाश शुरु कर दी है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा