Coal India का उत्पादन चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-नवंबर में दो प्रतिशत से अधिक बढ़ा

By Prabhasakshi News Desk | Dec 02, 2024

नयी दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-नवंबर अवधि में 2.4 प्रतिशत बढ़कर 47.1 करोड़ टन (एमटी) हो गया। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में उत्पादन 46 करोड़ टन रहा था। घरेलू कोयला उत्पादन में सीआईएल का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है। सीआईएल ने बीएसई को दी गई सूचना में बताया, कंपनी का उत्पादन नवंबर में 1.7 प्रतिशत बढ़कर 6.72 करोड़ टन हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 6.6 करोड़ टन था।

प्रमुख खबरें

Health Tips: IVF Treatment के दौरान Stress बन सकता है विलेन, Doctor से जानें कैसे बढ़ेगा Success Rate

Twisha Sharma Death Case | डमी मॉडल और 3D स्कैनिंग, जानें किन वैज्ञानिक तकनीकों से जाँच की गुत्थी सुलझा रही है CBI

India vs Afghanistan ODI Series | हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए Virat Kohli

Sri Lanka vs West Indies 1st ODI | श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत! पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से रौंदा