Coal India जल्द Singapore में दफ्तर खोलेगी, विदेशी खनिज संपत्तियों के अधिग्रहण में मिलेगी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) महत्वपूर्ण खनिजों में विदेशी निवेश को बढ़ाने के मकसद से जल्द ही सिंगापुर में कार्यालय खोलेगी। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सिंगापुर कार्यालय कोल इंडिया के महत्वपूर्ण खनिज कारोबार का विस्तार करने और विदेशों में परिसंपत्तियों के अधिग्रहण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

कोल इंडिया ने कार्यालय के पंजीकरण के लिए सिंगापुर के संबंधित प्राधिकारियों के पास आवेदन भी किया है। यह कार्यालय विदेशों में खनिज परिसंपत्तियां हासिल करने के प्रयासों में भी सहयोग करेगा। सूत्रों ने बताया कि कंपनी कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में लिथियम, तांबा, निकल तथा दुर्लभ तत्वों जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की तलाश कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, करीब 10 साल पहले कंपनी ने कोल इंडिया अफ्रीकाना लिमिटाडा (सीआईएएल) के तहत मोजाम्बिक में भी एक कोयला परियोजना शुरू की थी। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मध्य प्रदेश में एक ग्रेफाइट ब्लॉक के रूप में अपनी पहली महत्वपूर्ण खनिज परिसंपत्ति हासिल कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

शानदार कनेक्टिविटी के साथ Bihar की समृद्धि का आधार बनेगा Nitish Setu, 21 नवंबर को PM Modi करेंगे उद्घाटन

Career Break के बाद Corporate World में मजबूत वापसी के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

ठाणे में पुलिस ने 10.93 करोड़ रुपये के Drugs पकड़े, 3 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Gondhal Movie Review: एक महत्वाकांक्षी मराठी लोक-थ्रिलर, जो अपने ही उतार-चढ़ावों और कमजोर पटकथा में उलझकर रह गई है