Coal mine Auctions: 14वें दौर में 49 बोलियां मिलीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 14वें दौर में कुल 49 बोलियां मिली हैं, जो निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और ऊर्जा सुरक्षा में प्रगति को दिखाता है। इस कदम से कोयला उत्पादन बढ़ सकता है, घरेलू आपूर्ति मजबूत हो सकती है, और संभावित रूप से आयात पर निर्भरता कम हो सकती है। बोली के इस दौर में बिक्री के लिए पेश किए गए 41 ब्लॉक में से 24 कोयला ब्लॉक के लिए बोलियां मिलीं।

वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी में नई कंपनियों का प्रवेश नीतिगत ढांचे में बढ़ते भरोसे और भारत के कोयला क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का संकेत देता है। कोयला उद्योग लगातार आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है, क्योंकि देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब एक तकनीकी समिति बोलियों का मूल्यांकन करेगी, और एमएसटीसी पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के लिए तकनीकी रूप से पात्र बोली लगाने वालों के नाम छांटेगी।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।