स्मार्टफोन्स की दुनिया में कदम रखने को तैयार Coca-Cola, सामने आई फोन की पहली तस्वीर

By अंकित जायसवाल | Jan 25, 2023

भारत मोबाईल फोन उपभोक्ताओं की लिस्ट में चीन के बाद दूसरे स्थान पर शूमार है। इस लिहाज से भारत स्मार्ट फोन कंपनियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। देश में मोबाईल फोन की लोकप्रियता को देखते हुए अनेक कंपनियां अपना जोर आजमा रही हैं। इसी लिस्ट में अब दुनिया की सबसे लोकप्रिय कंपनी Coca-Cola भी अपना नाम दर्ज कराने को तैयार दिख रही है। अमेरिका की प्रतिष्ठित कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट बताती है कि फोन को भारतीय बाजार में मार्च 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

मुकुल शर्मा ने पोस्ट में फोन की तस्वीर भी शेयर किया है। पोस्ट में दिखे फोन के पीछे Coca-Cola ब्रांडिंग के साथ एक दोहरी कैमरा सेटअप है। फोन के दायीं तरफ वॉल्यूम बटन है। इस फोन को रेड कलर में देखा जा सकता है। हालांकि, अभी इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिली है। वैसे तो कोका कोला और रियलमी देखने में एक जैसे ही दिख रहे हैं। लेकिन इस बात को ही आधार मानकर यह कहना कि कोका-कोला रियलमी के साथ फोन को लॉन्च करेगा या फिर किसी अन्य ब्रांड के साथ जल्दीबाजी होगी। लेकिन लुक्स निश्चित तौर पर रियलमी 10 प्रो से मिलता जुलता है।

इसे भी पढ़ें: छंटनी के बीच Microsoft का तिमाही मुनाफा 12 फीसदी घटा

Realme 10 4G:

Realme 10 4G मोबाइल को 9 नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया था। यह फोन 90 Hz रिफ्रेश रेट 6।40-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जो 1080x2400 पिक्सल (FHD+) के रिज़ॉल्यूशन की पेशकश करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास से लैस है। Realme 10 4G एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह 4GB, 8GB RAM के साथ आता है। Realme 10 4G Android 12 चलाता है और 5000mAh की बैटरी द्वारा संचालित है। Realme 10 4G Android 12 पर आधारित Realme UI 3।0 चलाता है और 64GB, 128GB इनबिल्ट स्टोरेज पैक करता है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में