एयर इंडिया के भोजन में मिला कॉकरोच, सरकारी एयरलाइन ने मांगी माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

नयी दिल्ली। भोपाल से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में एक यात्री को भोजन में कॉकरोच मिलने की घटना के दो दिन बाद सरकारी एयरलाइन ने इसके लिए माफी मांगी है। एयर इंडिया ने कहा है कि उसने इस मामले में आतंरिक रूप से सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ हम इस घटना के लिए अपने यात्री से माफी मांगते हैं क्योंकि उन्हें भोपाल-मुंबई उड़ान के दौरान परोसे गए भोजन को लेकर खराब अनुभव का सामना करना पड़ा। 

गौरतलब है कि भोपाल से मुंबई की यात्रा कर रहे रोहित राज सिंह चौहान नाम के एक यात्री ने शनिवार को ट्वीट किया था कि उन्हें खाने में एयरलाइन ने जो इडली- सांभर परोसा, उसमें कॉकरोच था। उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें कॉकरोच दिख रहा था। 

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी