Cocktail 2 Trailer: Kriti और Rashmika के बीच फंसे Shahid या कुछ और है माजरा?

By एकता | Jun 02, 2026

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में आपको शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाला एक मॉडर्न लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। तीन मिनट के इस ट्रेलर में, रिश्तों की उलझन, प्यार, दोस्ती और दिल की बात को बड़े ही मजेदार तरीके से दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: मैं तो बस एक पाला-पोसा बॉयफ्रेंड था..., ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते पर किया अब तक का सबसे हैरान करने वाला खुलासा!

कहानी पुरानी, पर अंदाज बिल्कुल नया

अगर साफ शब्दों में कहें तो होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में आपको लव ट्रायंगल की वही पुरानी कहानी नजर आएगी, लेकिन इसे पेश करने का तरीका बिल्कुल नया और बोल्ड है। कुणाल (शाहिद), दीया (रश्मिका) और एली (कृति) की यह तिगड़ी आज की युवा पीढ़ी को बहुत पसंद आएगी, जिन्हें रिश्तों में हर पल नयापन चाहिए। साथ ही यह उन लोगों को भी पसंद आएगी जो प्यार का एक अलग और रीयलिस्टिक अंदाज देखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'ऊंचा लंबा कद' Remake पर बुरी तरह Troll हुए Akshay-Disha, यूजर्स बोले- 'Katrina का कोई मुकाबला नहीं'

रिलीज डेट और टीम के बारे में

'कॉकटेल 2' इसी महीने 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम का है और इसकी कहानी लव रंजन ने लिखी है। इटली के खूबसूरत नजारों के बीच बनी यह फिल्म रोमांस, दोस्ती और दिल टूटने की एक शानदार कहानी पेश करती है, जो आपको साल 2012 में आई ओरिजिनल 'कॉकटेल' की याद दिला देगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के Foreign Visits पर BJP का तीखा तंज, पार्टी बोली- Congress के लिए पहेली बने LoP

Dhanteras से पहले घर की इन 5 जगहों की करें सफाई, Diwali की तैयारी होगी आसान

Ishan Kishan जांघ में खिंचाव के चलते New Zealand के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर

Assam के Cachar में 78,400 याबा गोलियां बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा