पूर्व सीडीएस दिवंगत जनरल रावत के भाई कर्नल विजय भाजपा में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

नयी दिल्ली। देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष दिवंगत जनरल विपिन रावत के भाई कर्नल (सेवानिवृत्त) विजय रावत उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विजय रावत ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा का काम करने का तरीका बहुत प्यारा है और यही एक पार्टी है जो वास्तव में देश का भला करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की सोच भी बहुत अच्छी है।’’ उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विजन बहुत अद्भुत है। ज्ञात हो कि पिछले साल एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित कई अन्य सैन्यकर्मियों का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ