हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी, केलांग में सबसे कम तापमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार को कुल्लू जिले के मनाली में तापमान शून्य से नीचे 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जनजाति बहुल लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में पारा शून्य से नीचे 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि किन्नौर जिले का कल्पा अक्सर मनाली से ज्यादा ठंडा रहता है, लेकिन मंगलवार को मनाली में तापमान गिरकर शून्य से नीचे 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कल्पा का तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इसे भी पढ़ें : कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते सड़क यातायात और हवाई सेवाएं बंद

उन्होंने कहा कि शिमला के कुफरी में शीतलहर जारी है जबकि चंबा जिले के डलहौजी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शिमला और पालमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री और 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

प्रमुख खबरें

जरात सरकार ने आम लोगों के लिए शुरू की ये सेवा, नागरिकों को मिला लाभ

जहाजों व बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए होगा ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी का गठन, अमित शाह ने दिए निर्देश

राहुल गांधी ने जर्मनी के पूर्व चांसलर से की मुलाकात, मैन्युफैक्चरिंग पर की अहम चर्चा

मोदी-पुतिन की गीता वाली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, X के टॉप 10 में PM के 8 पोस्ट