Kashmir Valley में शीत लहर का प्रकोप जारी, तापमान शून्य से नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2023

कश्मीर में शीत लहर के प्रभाव ने ठिठुरन बढ़ा दी और श्रीनगर शहर में इस मौसम में सबसे ठंडी रात रही, जबकि घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में यह इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8, कोकेरनाग शहर में शून्य से नीचे 1.6 और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में तेज शीत लहर के कारण कई जलाशय जम गए हैं, और कई क्षेत्रों में जलापूर्ति करने वाले पाइप में भी पानी जम गया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि 15 दिसंबर तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सप्ताहांत में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना