दिल्ली में मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात, पारा 8.5 डिग्री तक गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2024

दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही जब तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है और कहा है कि पारा गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सर्दी के इस मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात 26 नवंबर को रही थी, जब तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 64 से 46 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी ने शुक्रवार को हल्के कोहरे की स्थिति का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं शिमला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है।

प्रमुख खबरें

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप

Indonesia Boat Tragedy: जावा सागर में डूबी नौका से 11 और शव मिले, मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंचा

Amit Shah ने रवाना की देश की पहली LNG Train, 1,500 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ