पंजाब में कॉलेज, सिनेमा, मॉल खुले, टीके की एक खुराक लेने वालों को प्रवेश की अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये लागू सप्ताहांत एवं रात्रि कर्फ्यू को हटाते हुये कॉलेज, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्त्रां, बार एवं जिम को खोलने की अनुमति दी है, हालांकि इनमें उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने कोविड निरोधक टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है। प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुये बंद परिसर में 100 लोगों के जबकि खुले में 200 लोगों के एकत्र होने की अनुमति दे दी है। प्रदेश में संक्रमण दर गिर कर 0.4 फीसदी पर आ गयी है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ रही, सभी पक्षों को गृह युद्ध टालने के लिए सहमत होना चाहिए :पाक

कोविड स्थिति की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 जुलाई को स्थिति की समीक्षा एक बार फिर से की जायेगी। उन्होंने प्रतिबंधों में छूट दिये जाने की घोषणा करते हुये कहा कि मास्क का इस्तेमाल सुनिश्चित कराया जाये। प्रदेश में आठ जुलाई तक ब्लैक फंगस संक्रमण के 623 मामले होने का हवाला देते हुये मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे मरीजों के इलाज में सहायता के लिये एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा। विभाग ने बैठक में बताया कि ब्लैक फंगस के 623 में से 67 मामले प्रदेश से बाहर के हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार