'प्राइवेट स्कूलों और भाजपा के बीच सांठ-गांठ, अब हर साल बढ़ेगी 10% फीस', आतिशी का बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Apr 10, 2025

दिल्ली में हाल ही में स्कूल फीस बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निजी स्कूलों को सालाना 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने का अनियंत्रित अधिकार देने की मंशा रखती है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद के कार्यालय ने इन दावों का खंडन किया। आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "दिल्ली भर में अभिभावक इस बात से घबराए हुए हैं कि निजी स्कूलों ने अपनी फीस में काफी वृद्धि कर दी है। कई स्कूलों ने फीस में 30, 40, 50 और 60 प्रतिशत की वृद्धि की है और कुछ मामलों में तो 80 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।"

इसे भी पढ़ें: Delhi: प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर रेखा गुप्ता सरकार सख्त, AAP के आरोपों पर भी पलटवार

वहीं, आतिशी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि इस साँठ-गाँठ के सूत्रधार हैं - भरत अरोड़ा। ये प्राइवेट स्कूलों की संस्था - ‘Action Committee for Private Schools’ के चेयरमैन हैं, और सालों से फीस की बढ़ोतरी के लिए लड़ते आए हैं। यह भाजपा के पदाधिकारी हैं, और रेखा गुप्ता जी के चुनाव प्रचार में प्रमुखता से शामिल थे। मैंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को पत्र लिख कर तुरंत प्रभाव से बढ़ी हुई फीस रोकने की माँग की है। साथ ही श्री भारत अरोड़ा जी के अनुचित प्रभाव की जाँच की भी माँग की है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा