By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026
कोलंबिया के नरीनो प्रांत के एक सुदूर इलाके में सोने की एक अवैध खदान ढहने से कम से कम 14 खनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नरीनो की प्रांतीय सरकार ने एक बयान में बताया कि सोमवार को सांता बारबरा डी इस्कुआंडे नामक छोटे कस्बे के पास यह हादसा हुआ और रात को खोज एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया।
इस कारण राहत एवं बचाव दलों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नरीनो के गवर्नर लुईस अल्फोंसो एस्कोबार ने कहा, ‘‘इस हादसे में कई परिवार तबाह हो गए। यह बेहद दुखद है।’’ कोलंबिया में सैकड़ों छोटी खदानें सरकारी अनुमति के बिना संचालित होती हैं।
इनमें से कुछ खदानों पर विद्रोही गुटों का नियंत्रण है।