By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026
कोलंबिया के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कहा कि देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के अशांत क्षेत्र में सक्रिय रहे ‘रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया’ (एफएआरसी) के एक विद्रोही गुट का प्रमुख नेता रविवार को सैन्य अभियान के दौरान मारा गया। एफएआरसी अब पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। राष्ट्रपति ने कहा कि ‘फेलिप’ या ‘अर्कादियो’ नामक व्यक्ति की मौत विद्रोही गुट के लिए ‘‘करारा झटका’’ है।
यह गुट एफएआरसी के उन विद्रोही समूहों में शामिल है, जिन्होंने सरकार के साथ 2016 में हुए शांति समझौते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।