कोलंबिया शांति समझौते के लिए संयुक्त राष्ट्र मदद को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2016

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने कोलंबिया सरकार और एफएआरसी विद्राहियों के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते का गरमजोशी से स्वागत किया है और शांति समझौते को लागू करवाने के लिए सभी प्रकार की मदद देने वादा किया है। बोगोटा सरकार और विद्रोहियों के प्रतिनिधियों की ओर से दशकों पुराने विवाद को खत्म करने के लिए एक शांति समझौते पर पहुंचने की घोषणा के दो दिन बाद शुक्रवार को परिषद् की बैठक हुयी।

 

संयुक्त राष्ट्र दक्षिण अमेरिकी देशों में युद्ध-विराम की निगरानी, विद्रोहियों के निरस्त्रीकरण में मदद करने और शांति समझौते को लागू कराने के लिए एक विशेष मिशन स्थापित करना चाहता है। मलेशिया के उप राजदूत सिती हज्जर एडनिन ने बताया कि परिषद ने युद्ध विराम समझौते को लागू करवाने और कोलंबिया में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक अभियान के माध्यम से युद्ध समाप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है। इस माह मलेशिया परिषद का अध्यक्ष है। परिषद के सदस्यों ने शांति समझौते का ‘गरमजोशी से स्वागत’ किया और कोलंबिया वासियों को धन्यवाद दिया है। ब्रिटिश उप राजदूत पीटर विल्सन ने कहा कि परिषद शांति प्रक्रिया को समर्थन के लिए ‘अगले कदमों’ पर विचार कर रही है।

 

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन