कोपा अमेरिका का सह मेजबान नहीं होगा कोलंबिया, जानिए क्यों लिया यह फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

साओ पाउलो। दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल ने घोषणा की है कि कोलंबिया अगले महीने होने वाले कोपा अमेरिका का सह मेजबान नहीं होगा। कोलंबियाई राष्ट्रपति इवान ड्यूक के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जबकि उदघाटन मैच में एक महीने से भी कमसमय बचा है। यह पहला अवसर होता जबकि कोपा अमेरिका का आयोजन दो देशों में किया जाता। अर्जेंटीना इसका दूसरा मेजबान देश है। कोलंबिया के अधिकारियों ने इस फैसले से कुछ घंटे पहले कॉनमेबोल से टूर्नामेंट को स्थगित करने के लिये कहा था।

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी